India आने से पहले ही Sunny Leone को मिल गई थी जान से मारने की धमकी, सालों बाद अभिनेत्री ने किया खुलासा

By एकता | Dec 26, 2022

अभिनेत्री सनी लियोनी बॉलीवुड के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है। अभिनेत्री जल्द ही तमिल फिल्म 'ओह माय घोस्ट' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, इसलिए सनी इन दिनों इसके प्रचार में व्यस्त है। हाल ही में अभिनेत्री फिल्म के प्रचार करने मीडिया ऑउटलेट गलाटा प्लस के मंच पर पहुंची, जहाँ उन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले और बाद के अपने अनुभव शेयर किए हैं।

इसे भी पढ़ें: Sheezan Mohammed Khan । शो 'जोधा-अकबर' से की थी करियर की शुरुआत, छोटी सी उम्र में मोलेस्टेशन का शिकार हो चुके हैं अभिनेता

बॉलीवुड में आने से पहले सनी लियोनी पोर्न इंडस्ट्री में काम करती थीं। पोर्न इंडस्ट्री में रहते हुए अभिनेत्री ने साल 2011 में बिग बॉस के पांचवें सीजन में भाग लिया था। शो में सनी के आने से उस वक्त काफी हंगामा हुआ था क्योंकि वह पोर्न फिल्मों में काम करती थीं। लोग एक पोर्न इंडस्ट्री को नेशनल टीवी पर नहीं देखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शो के मेकर्स को जमकर लताड़ भी लगायी थी। बॉलीवुड में आने के बाद सनी ने पोर्न इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था, लेकिन बावजूद इसके उन्हें हिंदी सिनेमा में सेटल होने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। सालों के स्ट्रगल और कड़ी मेहनत के दम पर आज अभिनेत्री बॉलीवुड में एक नामी चेहरा बन चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने INDIA गठबंधन के नेताओं को चाय पर बुलाया, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

पंजाब चुनाव 2027 के लिए Congress ने बनाया Gen Z प्लान, Sunil Kanugolu संभालेंगे कमान

Para Asian Games: भारत के 166 एथलीटों को मिली हरी झंडी, विवादित कोच बाहर

यादवों की गुलामी छोड़ो, Asaduddin Owaisi ने Akhilesh Yadav पर सीधा हमला बोलते हुए UP के Muslims से कर दिया बड़ा आह्वान