By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2025
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।