Super 30 के संस्थापक आनंद कुमार गरीब छात्रों के लिए ऑनलाइन शैक्षिक मंच शुरू करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

वाशिंगटन। सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार ने कहा है कि वह भारत में गरीब एवं वंचित छात्रों के दरवाजे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए जल्द ही एक नया ऑनलाइन शैक्षिक मंच शुरू करेंगे। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के ‘केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट’ द्वारा आयोजित रीइमैजिनिंग इंडिया: शेपिंग द ग्लोबल इकोनॉमिक लैंडस्केप विषय पर ‘‘2024 केलॉग इंडिया बिजनेस कॉन्फ्रेंस’’ में अपने संबोधन में कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध तकनीक को अपनाने का समय आ गया है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान से पाकिस्तान जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, दोनों देशों के बीच रेल परिचालन हुआ ठप

उन्होंने कहा, दुनिया प्रतिभाशाली लोगों से भरी हुई है। वर्तमान परिदृश्य में भी, बहुत सारे बच्चे गरीबी के कारण दुनिया की नजरों से दूर हैं। उनमें न्यूटन और रामानुजन बनने की क्षमता है, लेकिन शायद अवसर के अभाव के कारण उनकी प्रतिभा खो जाती है। मेरी ऑनलाइन पहल का उद्देश्य उन्हें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मंच देना है। कुमार ने कहा कि इससे हर वंचित छात्र को शिक्षित देखने का उनका सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा, “सबसे गरीब भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के हकदार हैं। प्रौद्योगिकी का सबसे अच्छा उपयोग यह सुनिश्चित करना होगा कि अवसर वंचितों तक पहुंचे।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन