फैंस की दुआएं हुई कबूल! सर्जरी के बाद ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे सुपरस्टार रजनीकांत

By रेनू तिवारी | Nov 01, 2021

भगवान ने फैंस की दुआएं कबूल की और सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को रविवार रात अस्पताल से सर्जरी करवाने के बाद घर लौट आये। मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति बहाल करने के लिए हाल ही में उनकी सर्जरी हुई थी। 70 वर्षीय  अभिनेता रजनीकांत को गुरुवार को शहर के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार का कहना था कि यह हर साल सुपरस्टार की एक नियमित जांच होती है इसी कारण उन्हें अस्पताल आना होता है लेकिन अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि उन्हें चक्कर आने के बाद अस्पताल लाया गया था और कैरोटिड धमनी पुनरोद्धार प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था।

उन्होंने कहा, "इलाज खत्म हो गया है, मैं अच्छा कर रहा हूं। मैं आज रात घर लौट आया हूं। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की और मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें: वर्ष 2022 में इंडोनेशिया और वर्ष 2023 में भारत में होने वाली बैठक का इंतजार : जी 20 नेता 

इससे पहले दिन में, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अस्पताल में अभिनेता से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'अन्नाथे' (बड़ा भाई) दिवाली पर रिलीज होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर