वर्ष 2022 में इंडोनेशिया और वर्ष 2023 में भारत में होने वाली बैठक का इंतजार : जी 20 नेता

G-20 Summit

एक जानकारी के मुताबिक भारत और इंडोनेशिया के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की अदलाबदली हुई है और अब इंडोनेशिया 2022 में और भारत 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

रोम|  इटली की राजधानी रोम में आयोजित जी-20 का शिखर सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं ने कहा कि उन्हें 2022 मेंइंडोनेशिया और 2023 में भारत में होने वाले सम्मेलन का इंतजार रहेगा।

वहीं नयी दिल्ली ने जोर दिया कि वह विकासशील देशों की आवाज का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेगा और मानवता के हितों की रक्षा करेगा। रोम घोषणा पत्र में जी-20 नेताओं ने कहा कि वे बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक 2022 के आगे देख रहे हैं, जो दुनियाभर के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान करेगा और जो मानवता के लचीलेपन का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें: जी-20 नेताओं ने विकासशील देशों को कोविड- 19 टीके की आपूर्ति बढ़ाने का संकल्प लिया

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत के शेरपा पीयूष गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत विकासशील देशों की आवाज का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेगा और मानवता के हितों कर रक्षा करेगा।

जानकारी के मुताबिक भारत और इंडोनेशिया के बीच जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की अदलाबदली हुई है और अब इंडोनेशिया 2022 में और भारत 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

इसे भी पढ़ें: जी-20 सम्मेलन ‘लाभप्रद’ रहा : मोदी

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़