कोठी और बड़े घरों में महिलाओं की करता सप्लाई, व्हाट्एस पर तस्वीरें भेज कर होती थी डील

By निधि अविनाश | Mar 22, 2022

नोएडा में एक सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया गया है। यूपी पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया वहीं दो लड़कियों को भी रेस्कयू किया है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 

जानिए पूरा मामला

नोएडा पुलिस स्टेशन के सेक्टर 24 मे सेक्स रैकेट को लेकर एक ऑनलाइन शिकायत मिली थी जिसके बाद पुलिस ने सेक्स रैकेट को चलाने वाले राजेश को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला है और पुलिस ने राजेश को ग्रेटर नोएडा के कासना से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजेश ग्राहकों से मोट रकम लूटता था। शख्स बहुत दिनों से कासना के इलाके में रह रहा था। 

व्हाट्एस के जरिए चलाता था सेक्स रैकेट

आरोपी राजेश व्हाट्एस के जरिए सेक्स रैकेट को चला रहा था। वह ऑनलाइन डील करता था और उसके बाद लड़कियों को होटल, गेस्ट हाउस और कोठी पर भेजता था। सेक्स रैकेट के जरिए आरोपी राजेश ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और रैकेट से जुड़े और लोगों को पकड़ने में जुट गई है। 

इसे भी पढ़ें: नशे की धुत में शराबी ने 100 नबंर पर किया 6 बार कॉल, पुलिस ने सिखाया सबक

इससे पहले बिहार में भी एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। इसमें 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी व्हाट्एस ग्रुप और सोशल मीडिया पर लड़कियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों के साथ सौदा करता था। पुलिस ने इस मामले में 16 मोबाइल फोन भी जब्त किए है।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष