Haryana में 8 अक्तूबर को जनता के अपार जनसमर्थन की बदौलत फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार - Nayab Singh Saini

By Prabhasakshi News Desk | Sep 25, 2024

चुनाव यात्रा को लेकर प्रभासाक्षी की टीम हरियाणा पहुंची है। जहां की लाडवा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने बातचीत की है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार का 2 महीने का कामकाज हुड्डा सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर भी भारी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए नायक सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के एक गहरे दलदल में फंस चुके हैं और अब दिल्ली में आप के संयोजक का पूरी तरह से पर्दाफाश हो चुका है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा जीती गई पांच सीटों को उन्होंने झूठ की राजनीति की बदौलत जीती हुई सीटें करार दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राज्य की जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान