Bangladesh में लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण परिवर्तन का समर्थन करना सभी के हित में है : अमेरिकी राजनयिक

By Prabhasakshi News Desk | Sep 17, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि बांग्लादेश में लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और वैध परिवर्तन का समर्थन करना सभी के हित में है। प्रबंधन और संसाधन के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने प्रतिष्ठित ‘हडसन इंस्टीट्यूट’ में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण एक लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, वैध परिवर्तन को समर्थन देने की कोशिश करना है। मुझे लगता है कि इसी में सभी की भलाई है।’’ वर्मा ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि सुरक्षा बहाल होगी, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बहाल होगी और साथ ही लोगों को बुनियादी आर्थिक सेवाएं भी मिल जाएंगी।’’ 

अमेरिका के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ढाका में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की और उन्हें दक्षिण एशियाई देश के लोगों के वास्ते अधिक न्यायसंगत और समावेशी भविष्य बनाने के लिए आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को विस्तार देने का आश्वासन दिया। यह बैठक ऐसे वक्त में की गयी जब ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएआईडी) ने कहा कि वह बांग्लादेश को विकास संबंधी परियोजनाओं, युवाओं को सशक्त बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और देश में लोगों के लिए व्यापार एवं आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए करीब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता मुहैया कराएगी।

प्रमुख खबरें

खूनी झड़प, गाड़ियों के टूटे शीशे, फाड़े गए कपड़े, जयपुर में स्कूल इंस्पेक्शन पर बवाल, CJP कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों ने फेंके पत्थर

Health Tips: Diabetes Control के लिए रामबाण है Slow Walk, खाने के बाद टहलने से होगा लाभ

Kerala में KB Cartel ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

Railway Job Alert: उत्तर मध्य रेलवे में 3205 पदों के लिए Registration प्रक्रिया जारी, 31 अगस्त से पहले करें आवेदन