मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ED की शक्तियों को बरकरार रखने वाले फैसले पर पुनर्विचार को सहमत हुआ सुप्रीम कोर्ट, केंद्र को 2 मुद्दों पर जारी किया नोटिस

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2022

धन शोधन निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को बरकरार रखने संबंधी फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने खुली अदालत में सुनवाई शुरू की। सुप्रीम कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत प्रवर्तन निदेशालय की शक्तियों को बरकरार रखने वाले फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए सहमत हो गया है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को बरकरार रखने वाले फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजेआई ने कहा है कि हमें लगता है कि कुछ मुद्दों पर फिर से गौर करने की जरूरत है और हम काले धन या मनी लॉन्ड्रिंग की रोकथाम के पूरी तरह से समर्थन में हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

जिसके बाद याचिकाओं में धन शोधन निवारण अधिनियम ( पीएमएलए) के प्रावधानों को चुनौती दी गई थी. याचिकाओं में पीएमएलए के तहत अपराध की आय की तलाशी, गिरफ्तारी, जब्ती, जांच और कुर्की के लिए प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) को उपलब्ध शक्तियों के व्यापक दायरे को चुनौती दी गई। इसमें कहा गया है कि ये प्रावधान मौलिक अधिकारों का हनन करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान