सुप्रीम कोर्ट संविधान का संरक्षक है, उपराष्ट्रपति की न्यायपालिका संबंधी टिप्पणी पर बोले पूर्व न्यायधीश

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2025

पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने विधेयकों पर संविधान के संरक्षक के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का समर्थन किया, जबकि उपराष्ट्रपति के इस दावे को खारिज कर दिया कि शीर्ष अदालत सुपर संसद की तरह काम कर रही है। न्यायमूर्ति जोसेफ ने जोर देकर कहा कि तमिलनाडु के विधेयकों को पारित करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल करके सर्वोच्च न्यायालय ने सही किया, जो कई महीनों से राज्यपाल के पास लंबित थे। पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज ने कहा कि अनुच्छेद 142 सुप्रीम कोर्ट को पूर्ण न्याय करने की शक्ति देता है। इस मामले में शीर्ष अदालत ने 142 का इस्तेमाल करके सही किया।

इसे भी पढ़ें: Yes Milord: Waqf Act पर कहां फंसी सरकार? क्या हैं वो तथ्य जिसकी कसौटी पर अपना फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शीर्ष अदालत के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि अनुच्छेद 142 लोकतांत्रिक ताकतों के खिलाफ परमाणु मिसाइल बन गया है, जो न्यायपालिका के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध है। न्यायमूर्ति जोसेफ ने इस बात पर जोर देते हुए कि राज्यपाल कोई निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं हैं, कहा कि विधेयक को पारित करने में देरी करने से उसका पूरा उद्देश्य ही विफल हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार