उच्चतम न्यायालय ने इंडियाबुल्स जांच मामले में सीबीआई, सेबी को लगाई फटकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2025

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) के खिलाफ ‘संदिग्ध लेनदेन’ के आरोपों की जांच करने में अनिच्छा के चलते सीबीआई और सेबी को फटकार लगाई। न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक को मामले की जांच के लिए सेबी, एसएफआईओ और ईडी के साथ बैठक करने का आदेश भी दिया।

पीठ ने विभिन्न मामलों में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा अवैधताओं की जांच के अपने अधिकार क्षेत्र को लेकर अपनाए गए ‘दोहरे मापदंड’ पर बाजार नियामक की कड़ी आलोचना की।

शीर्ष अदालत ने पूछा कि अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करने और आरोपों की जांच करने से क्या रोक रहा है। न्यायालय ने कहा कि सीबीआई निदेशक द्वारा सेबी, एसएफआईओ और ईडी के अधिकारियों के साथ की जाने वाली बैठक के लिए एमसीए द्वारा मामलों को बंद करने से कोई बाधा नहीं आएगी। पीठ ने यह भी कहा कि एनजीओ ‘सिटिजन्स व्हिसल ब्लोअर फोरम’ के सभी आरोपों की जांच की जाएगी, जिसका प्रतिनिधित्व अधिवक्ता प्रशांत भूषण कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal में सियासी संकट के बीच TMC-Congress Merger की चर्चा, पार्टी ने कहा- ये सिर्फ अफवाह

Congress-TMC विलय की अटकलों पर सच आया सामने, जानें क्या कहा KC Venugopal ने?

FIFA World Cup Final का एक टिकट 72 लाख तक का! FIFA चीफ Infantino ने कीमतों का बचाव करते हुए दिया बड़ा तर्क

Bihar में Ganga कटाव पर एक्शन: Bhojpur के 4 गांवों को Flood से बचाएगी 52 करोड़ की योजना