सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, भाजपा और कांग्रेस ने न्यायालय को दिया धन्यवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस ने कोविड-19 की स्थिति से निपटने में आम आदमी पार्टी सरकार के “विफल” रहने पर उसे “आईना दिखाने” के लिए उच्चतम न्यायालय को शुक्रवार को धन्यवाद दिया। न्यायालय ने दिल्ली के अस्पतालों की स्थिति को शुक्रवार को भयावह बताया और मरीजों के उपचार और शवों के निस्तारण पर स्वतः संज्ञान लेते हुए केंद्र और अन्य राज्यों से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम आर शाह ने कोविड-19 की कम जांच कराने के लिए दिल्ली सरकार से भी जवाब तलब किया और पूछा कि एक दिन में जांच की संख्या सात हजार से घटकर पांच हजार क्यों हो गई। इसका जवाब देते हुए दिल्ली सरकार ने कहा कि वह न्यायालय की टिप्पणी को स्वीकार करती है और राज्य सरकार कोविड-19 के प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराएगी। 

प्रमुख खबरें

Garud Binoculars: रक्षा PSU इंडिया ऑप्टेल ने नागरिक बाजार में उतारे

July में WPI Inflation घटकर 9.78 प्रतिशत रही, ईंधन और खाद्य वस्तुओं के दाम गिरने से मिली राहत

Galle Test: Sri Lanka के खिलाफ शुभमन गिल की अगुआई में उतरेगी भारतीय टीम

गाजा नहीं ये बलूचिस्तान है...बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने F-16 से गिराया बम!