Supreme Court ने Rajasthan को नदियों के प्रदूषण पर 20-सूत्री समाधान योजना का दिया सुझाव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

नयी दिल्ली, चार अगस्त उच्चतम नयायालय ने मंगलवार को राजस्थान सरकार को सुझाव दिया कि राज्य की जोजरी, बांडी और लूणी नदियों में हो रहे प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 20-सूत्री समाधान योजना तैयार की जाए। जोजरी नदी जोधपुर से होकर गुजरती है, बांडी नदी पाली से बहती है जबकि लूणी नदी बालोतरा से होकर गुजरती है। बांडी और जोजरी नदियां बालोतरा शहर के पास लूणी नदी में मिल जाती हैं।

इसी दौरान अदालत ने बांडी और लूणी नदियों में प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया। सुनवाई के दौरान पीठ ने राजस्थान के मुख्य सचिव से ऑनलाइन माध्यम से बातचीत की। मुख्य सचिव ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार इस समस्या की गंभीरता को पूरी तरह स्वीकार करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हितधारकों से उचित परामर्श के बाद हम विस्तृत कार्ययोजना अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं।’’ मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि राज्य की नदियों में प्रदूषण रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पीठ ने कहा कि इस मामले में कई एजेंसियां शामिल हैं, इसलिए मुख्य सचिव को अधिकारियों का एक समूह गठित करना चाहिए, जो उच्च स्तरीय पारिस्थितिकी निगरानी समिति के साथ मिलकर काम करे और 20-सूत्री समाधान योजना तैयार करे। अदालत ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि मुख्य सचिव उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता में बैठक करें और 20-सूत्री समाधान योजना तैयार की जाए।’’ पीठ ने यह भी कहा कि राज्य की सभी नदियों के लिए स्थायी निगरानी व्यवस्था विकसित किए जाने की आवश्यकता है।

अदालत ने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य इन उद्योगों द्वारा दिए जा रहे रोजगार को समाप्त करना नहीं है, लेकिन यह पर्यावरण की कीमत पर नहीं हो सकता।’’ पीठ ने कहा कि इस मामले में सात अगस्त को आदेश जारी करेगी। पिछले साल नवंबर में, उच्चतम न्यायालय ने तंत्र की बुनियादी कमियों का पता लगाने, प्रदूषण को और बढ़ने से रोकने के लिए जरूरी सुधारात्मक उपायों की निगरानी करने और पहले से हुए नुकसान को ठीक करने के लिए दीर्घकालिक सुझाव देने के मकसद से एक उच्च स्तरीय पारिस्थितिकी निगरानी समिति का गठन किया था।

प्रमुख खबरें

हमें लगा हम मर जाएंगे: Air India Flight में भीषण Turbulence का Passengers ने सुनाया डरावना अनुभव

Arundhati Roy ने जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर PM Modi की छवि पर दिया बयान

HP SHIVA परियोजना से हिमाचल प्रदेश के 3,500 किसानों को मिलेगा बागवानी का लाभ

Emami का Q1 शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत घटा, परिचालन आय बढ़कर 1,039.21 करोड़ रुपये हुई