उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान के फलौदी में हुए सड़क हादसे पर स्वतः संज्ञान लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान के फलौदी में हुए भीषण सड़क हादसे का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी वैन के सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी।

न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ 10 नवंबर को इस मामले की सुनवाई कर सकती है। पुलिस ने बताया कि भारत माला राजमार्ग पर मतोडा गांव के पास श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गया था। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए थे।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख