सुप्रीम कोर्ट का फैसला फडणवीस के पाखंड को उजागर करता है: नाना पटोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2022

मुंबई। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया है कि मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराए जाएं। शीर्ष अदालत के इस फैसले से  ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी पर आरोप लगाने वाले विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस का  पाखंड बेनकाब हो गया है।फडणवीस पर यह जोरदार हमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ हो गया है कि देश में ओबीसी आरक्षण की  असली कातिल भाजपा है। 

इसे भी पढ़ें: BMC ने भेजा राणा दंपत्ति को नोटिस, घर में अवैध निर्माण पाया, 7 दिनों के भीतर देना होगा जवाब

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और भाजपा नेताओं ने बार-बार ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर झूठ बोलकर राज्य की जनता को गुमराह करने की कोशिश की। सत्ता में पांच साल रहने के दौरान फडणवीस सरकार ने ओबीसी  आरक्षण को बचाने के लिए कुछ नहीं किया। पटोले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल ओबीसी समुदाय का  वोट चाहती है, लेकिन   ओबीसी  समाज को आरक्षण या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कोई पहल  नहीं करना चाहती है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर बीजेपी वाकई ओबीसी को आरक्षण देना चाहती है तो केंद्र सरकार को तत्काल इसके लिए  कार्रवाई करनी चाहिए और ओबीसी का राजनीतिक आरक्षण बहाल करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान