देरी से मतदान आंकड़े जारी करने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 मई को करेगा सुनवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2024

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय एक गैर सरकारी संस्थान (एनजीओ) की उस याचिका पर 17 मई को सुनवाई करने के लिए सोमवार को सहमत हो गया जिसमें निर्वाचन आयोग को लोकसभा चुनाव के तहत प्रत्येक चरण के मतदान की समाप्ति के बाद 48 घंटे में अपनी वेबसाइट पर मतदान प्रतिशत का आंकड़ा अपलोड करने के निर्देश देने की अपील की गई है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि मामले को शुक्रवार को सूचीबद्ध किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh में दोपहर एक बजे तक आठ लोकसभा सीटों पर 48.52 प्रतिशत मतदान

इसने कहा कि याचिका यह सुनिश्चित करने के लिए दायर की गई है कि चुनावी गड़बड़ियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। याचिका में कहा गया है कि इस समय जारी लोकसभा चुनावों के पहले दो चरणों के लिए मतदान के आंकड़े पहले चरण के मतदान के 11 दिन बाद 19 अप्रैल को जारी किए गए और 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के आंकड़ें चार दिन बाद प्रकाशित किए गए।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक