2020 Delhi riots case: उमर-शरजील की अर्जी पर आज सुप्रीम सुनवाई, हाई कोर्ट ने खारिज की थी जमानत अर्जी

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2025

सुप्रीम कोर्ट छात्र कार्यकर्ताओं उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा और मीरान हैदर की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों की कथित साजिश के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इससे पहले, जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस शैलिंदर कौर की दिल्ली हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने नौ आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि ये दंगे एक नियमित विरोध प्रदर्शन नहीं थे, बल्कि एक पूर्व नियोजित, सुनियोजित साजिश थी।

इसे भी पढ़ें: सौतेली माँ प्रिया पर धोखाधड़ी का आरोप, Karisma Kapoor के बच्चों ने पिता की वसीयत पर उठाए सवाल

याचिकाकर्ता पिछले पांच साल से अधिक समय से हिरासत में हैं। 

इस मामले में सबसे पहले शर्जील इमाम ने 6 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उसके बाद उमर खालिद, गुलफिशा फातिमा और मीरान हैदर की ओर से अर्जी दाखिल कर जमानत की मांग की गई। दिल्ली हाई कोर्ट ने 2 सितंबर को जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में शर्जील इमाम के अलावा सह-आरोपियों उमर खालिद, अतर खान, खालिद सैफी, मोहम्मद सलीम खान, शिफा-उर-रहमान, मीरान हैदर, गुलफिशा फातिमा और शादाब अहमद को भी जमानत देने से इनकार कर दिया था। अपने आदेश में हाई कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में इमाम और उमर खालिद की पूरी साजिश में भूमिका 'गंभीर' है।

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!