भारत संग दोस्ती का नया अध्याय, सुप्रीम लीडर मोजतबा ने PM मोदी को भेजा खास संदेश

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2026

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईद-उल-अज़हा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका गहरा आभार व्यक्त किया है। रानी सूत्रों के अनुसार, सर्वोच्च नेता ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर ज़ोर दिया और क्षेत्रीय सहयोग में नई दिल्ली की अहम भूमिका को रेखांकित किया। हरान की ओर से आधिकारिक संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाओं का गर्मजोशी से जवाब दिया गया, जो भारत और ईरान के बीच गहरे सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंधों को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी को भेजे अपने आधिकारिक संदेश में, ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा नरेंद्र मोदी, भारत गणराज्य के माननीय प्रधानमंत्री, मुझे ईद-उल-अज़हा के मुबारक मौके पर आपकी ओर से बधाई संदेश मिला है।

इसे भी पढ़ें: Military Advisors लौटे, रक्षा से UPI और ISRO तक कई ऐतिहासिक समझौते, PM मोदी की सेशेल्स यात्रा के बड़े नतीजे

तेहरान में नेतृत्व में हुए अहम बदलावों के बीच यह उच्च-स्तरीय संपर्क हुआ है। इससे पहले, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने प्रधानमंत्री मोदी को ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार और दफ़नाने की रस्मों के लिए न्योता दिया था।

यह आधिकारिक न्योता 86 वर्षीय नेता की मौत के बाद एक अहम राजनयिक कदम है; 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हवाई हमले में उनकी मौत हो गई थी। 36 वर्षों तक इस्लामिक गणराज्य का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ खामेनेई की मौत तेहरान के खिलाफ सैन्य हमलों के पहले दिन ही हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार

Sri Lanka नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा, नौका भी जब्त की

प्रशांत महासागर में Nolo बना श्रेणी-3 का भीषण चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटा हुई हवा की रफ्तार

Israel के PM Benjamin Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar को बताया दुनिया का नायक