सुप्रिया सुले ने राकांपा नेता मुंडे की टिप्पणी पर कहा, हर नेता अपनी पार्टी से मुख्यमंत्री चाहता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

नागपुर(महाराष्ट्र)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे द्वारा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होने का सुझाव दिये जाने के कुछ दिनों बाद राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार को कहा कि हर नेता चाहता है कि मुख्यमंत्री उसकी पार्टी से हो और इसमें कुछ भी नया नहीं है। शरद पवार नीत राकांपा, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे नीत सत्तारूढ़ गठबंधन का एक घटक दल है। गठबंधन में शिवसेना और कांग्रेस भी शामिल हैं। यहां कुछ संवाददाताओं ने जब मुंडे की टिप्पणी के बारे में पूछा तब सुले कहा कि किसी पार्टी का हर नेता, कार्यकर्ता और समर्थक चाहता है कि मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से हो और समान विचारधारा वाला हो। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक सामान्य सोच है, इसमें कुछ भी नया नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: आजमगढ़ उपचुनाव: भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने नामांकन पत्र दाखिल किया

उनसे यह भी सवाल किया गया कि क्या राकांपा विधायक अनिल देशमुख और नवाब मलिक, जो अभी जेल में हैं, को राज्यसभा चुनावों में मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। सुले ने कहा, ‘‘कोई गलत काम किये बगैर राकांपा के दोनों नेता जेल में हैं। हमें न्यायपालिका पर विश्वास है और हमारा मानना है कि हमें न्याय मिलेगा। राकांपा नेता छगन भुजबल प्रयास कर रहे हैं कि दोनों नेताओं को मतदान करने का अवसर मिले। ’’

बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में सरकारी गवाह बन जाने के बारे में पूछे जाने पर , सुले ने कहा , ‘‘यह व्यक्ति (वाजे), जो खुद आरोपों का सामना कर रहा है गवाह बन गया है और जिस व्यक्ति (देशमुख) के खिलाफ कोई आरोप नहीं हैं उनके आवास पर 109 बार तलाशी ली गई है। ’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या हमने इससे पहले ऐसी चीज कभी देखी है? ’’ उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों का केंद्र सरकार “दुरूपयोग” कर रही है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई