प्रदेश सरकार सेब बागवानों के हितांे की रक्षा के लिए प्रतिबद्धः शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 28, 2021

शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार सेब बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सेब बागवानों को मार्किट से संबंधित जानकारी समय से पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके लिए सोशल मीडिया, व अन्य साधनों का उपयोग किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के तहत प्रवासी जिला में कहीं भी ले सकते हैं राशन: उपायुक्त

शहरी विकास मंत्री ने गत दिवस पराला मंडी का दौरा किया। शहरी विकास मंत्री 31 अगस्त, 2021 को मेहंदली, रोहड़ू का दौरा कर बागवानों और अन्य हितधारकों से मिलेंगे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में सेब के 48 लाख बाॅक्स बिक चुके हैं जबकि बागवान सेब के लगभग 1 करोड़ बाॅक्स प्रदेश के बाहर भेज चुके हैं। राजनीतिक दलों के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीति करने के लिए प्रदर्शन व तथ्यहीन ब्यानबाजी की जा रही है। प्रदेश का बागवान भी इससे अवगत है।   

 


इसे भी पढ़ें: हिमाचल आते ही सोलन सेब मंडी में किसान नेता राकेश टिकैत से तू तू मैं मैं,पुलिस ने मामला सुलझाया

उन्होंने कहा कि सरकार चाहती हैं कि सेब को अधिक से अधिक दाम मिलें और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कीमत तय होने में मांग और आपूर्ति की बहुत बड़ी भूमिका होती है। गत दिवस भी शिमला एवं किन्नौर मार्किट कमेटी की मंडी में अच्छे सेब को 2250 रुपये प्रति बाॅक्स का दाम मिला जबकि सोलन मंे 2000 रुपये प्रति बाॅक्स का दाम मिला।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि खरीददारों व अन्य हितधारकों से भी बात की गई है और पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि बागवानों के साथ अन्याय न हो। इसके अतिरिक्त बागवानों के हितों की रक्षा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यापरियों व ऐसे गतिविधियांे में साथ देने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।  

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: भारत के 10 बॉक्सर गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगे, इतिहास रचने को तैयार!

Kulgam Terror Attack: CM Omar Abdullah ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹10 Lakh के Compensation का किया ऐलान

Naseeruddin Shah ने Lifetime Achievement Award ठुकराने की बताई वजह, कहा- अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ

12-13 सितंबर को दिल्ली में ऐसा दिखेगा नजारा, व्हाइट हाउस से लेकर NATO मुख्यालय तक मच जाएगी खलबली!