Suresh Raina की Team India को बड़ी चेतावनी, World Cup 2027 से पहले Hardik Pandya का विकल्प जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2026

पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि चोटों से परेशान रहने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का भरोसेमंद विकल्प ढूंढना 2027 एकदिवसीय विश्व कप से पहले भारत की प्राथमिकता होनी चाहिए। रैना ने कहा कि अगले विश्व कप की भारत की तैयारी में पंड्या का विकल्प भी शामिल होना चाहिए क्योंकि उनकी फिटनेस समस्या चिंता का कारण है। रैना ने ‘जियोस्टार’ से कहा, ‘‘हार्दिक पंड्या को कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है जो चिंता की बात है। अगले एकदिवसीय विश्व कप तक भारत के पास उनका भरोसेमंद विकल्प होना चाहिए।’’

रैना ने कहा, ‘‘दोनों ही आईसीसी विश्व कप में काफी रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं और नॉकआउट मुकाबलों में दबाव को संभालना जानते हैं। विश्व कप में भारत की कप्तानी करते समय शुभमन गिल के लिए रोहित और विराट का साथ होना बहुत बड़ा फायदा होगा।’’ पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले ने एकदिवसीय टीम में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को शामिल किए जाने का भी स्वागत किया और कहा कि इस गेंदबाज ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके यह मौका हासिल किया है।

कुंबले ने कहा, ‘‘उनकी अलग-अलग तरह की गेंदें, कटर, धीमी गेंद और यॉर्कर उन्हें हर चरण में गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज बनाती हैं।’’ उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह पक्की करने के लिए लगातार मौके मिलने चाहिए।

प्रमुख खबरें

15 सितंबर का इतिहास: 1959 में शुरू हुआ था Doordarshan, कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं भी दर्ज

India-US Joint Military Exercise | रेगिस्तान से लेकर हिमालय की ऊंचाइयों तक, शुरू हुआ भारत-US का युद्ध अभ्यास 2026, क्यों थर्राएंगे ड्रैगन और पाकिस्तान?

Engineers Day: आधुनिक भारत की नींव रखने वाले Sir M Visvesvaraya का योगदान और इतिहास

US Court ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के Visa नियमों पर लगाई अंतरिम रोक