सुरेश रैना ने कराई घुटने की सर्जरी, नहीं खेल पाएंगे ये बड़े टूर्नामेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

एम्सटरडम। भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना ने शुक्रवार को एम्सटरडम में घुटने की सर्जरी करायी जिससे वह इस महीने के अंत से शुरू होने वाले भारत के ज्यादातर घरेलू सत्र में नहीं खेल पायेंगे। 

बत्तीस साल के इस बायें हाथ के बल्लेबाज को पिछले सत्र से ही घुटने में समस्या थी और अब उबरने के लिये उन्हें कम से कम छह हफ्ते रिहैब में रहना होगा। रैना के सर्जन एच वान डर होवेन ने कहा कि सुरेश रैना ने अपने घुटने की सर्जरी करायी, जिसमें उन्हें पिछले कुछ महीनों से समस्या हो रही थी। सर्जरी सफल रही और अब उबरने के लिये उन्हें चार से छह हफ्ते का समय लगेगा।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल