भारत में महंगी लग्जरी कारों की मांग में उछाल, आपूर्ति संकट से इंतजार अवधि बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2022

नयी दिल्ली। भारत में मर्सिडीज बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कार कंपनियों के महंगे मॉडलों की मांग बढ़ रही है। इसके चलते आपूर्ति दिक्कतों की वजह से ऐसे मॉडलों के लिए ‘इंतजार की अवधि’ (वेटिंग पीरियड) बढ़ गई है। इन कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘पिछले कुछ माह या मैं कहूंगा कि पिछले साल से सी और डी खंड यानी 70 से 75 लाख रुपये की गाड़ियों की मांग बढ़ी है। इसमें वृद्धि मात्रा वाले खंड से अधिक रही है।’’ उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी कारें खरीदने में सक्षम हैं मसलन उद्योगपति, खिलाड़ी और बॉलीवुड की हस्तियां, वे आगे आ रहे हैं और लग्जरी उत्पाद खरीद रहे हैं। ऑडी इलेक्ट्रिक ई-ट्रॉन का उदाहरण देते हुए ढिल्लों ने कहा कि हम इस कार को एक करोड़ रुपये से अधिक दाम में बेच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शीर्ष उद्योगपतियों ने प. बंगाल पर भरोसा जताया, 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता

वर्ष 2022 की पहली तिमाही में कंपनी के पास 4,000 से अधिक इकाइयों का ऑर्डर था। मर्सिडीज बेंज इंडिया ने 2021 में भारत में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 2,000 से अधिक इकाइयों की बिक्री की। इनमें एस-क्लास मेबैक, जीएलएस मेबैक और टॉप-एंड एएमजी शामिल हैं। कंपनी की कुल सालाना बिक्री में 30 प्रतिशत हिस्सा एस-क्लास और जीएलएस एसयूवी का है। एक अन्य लग्जरी वाहन कंपनी बीएमडब्ल्यू को भी कुछ इसी तरह रुझान देखने को मिल रहा है। इसके महंगे मॉडलों की मांग बढ़ी है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, ‘‘एसएवी (स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल) खंड में हमारी स्थिति काफी मजबूत है। इसके एक्स3, एक्स4 और एक्स7 मॉडलों की मांग काफी ऊंची है। इस खंड में हमारी वृद्धि 40 प्रतिशत है। हमारी कुल पोर्टफोलियो में इनका हिस्सा 50 प्रतिशत से अधिक है।’’ बीएमडब्ल्यू इंडिया के एसएवी खंड के वाहनों का दाम 61 लाख रुपये से अधिक है। इस खंड की बिक्री पहली तिमाही में 1,345 इकाई रही है, जो करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि है।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?