Haryana Election 2024: हम तीनों मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, हरियाणा में CM फेस को लेकर सुरजेवाला का बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव में शैलेजा बनाम हुड्डा की लड़ाई पर अब तक कोई सकारात्मक रुख देखने को नहीं मिला है। वहीं अब पार्टी के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मुख्यमंत्री पद को लेकर अपना दावा ठोक दिया है। उन्होंने भी खुद को हुड्डा और शैलेजा की तरह सीएम पद का दावेदार बताया है। एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। शैलजा जी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी भी मुख्यमंत्री बनना चाहते होंगे। हम तीनों के अलावा यह किसी और का भी अधिकार हो सकता है। अंत में फैसला खरगे जी और राहुल गांधी जी को करना है। वे जो भी फैसला लेंगे, वह हमें स्वीकार्य होगा।

इसे भी पढ़ें: पुराने कांग्रेसी परिवार से आने वाले Randeep Singh Surjewala विधानसभा चुनाव में सीएम पद के लिए कर रहे हैं दावेदारी पेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा ने कहा था कि पार्टी में 100 तरह की बातें होती हैं, लेकिन वो पार्टी के अंदर की बातें होती हैं। पार्टी को जिताने के लिए हमने लोकसभा चुनाव में मेहनत की, उसके बाद भी मेहनत की, इसलिए कि हम जमीन पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर सकें, हरियाणा के लोगों की लड़ाई लड़ें, अपने कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ें।’’ उनका कहना था, ‘‘हमें उसी काम को आगे ले जाते हुए कांग्रेस की सरकार बनानी है। यह पूछे जाने पर कि वह चुनाव प्रचार कब शुरू करेंगी तो सैलजा ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में चुनाव प्रचार शुरू करूंगी।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: चावल का आटा सिर्फ रसोई में नहीं, मेकअप में भी आएगा काम! जानिए कैसे

Team India ने 1-0 से जीती Test Series, कोलंबो में दूसरा मुकाबला ड्रॉ

Canara Bank Securities Limited में 10 पदों पर Recruitment, बिना परीक्षा के मिलेगी Mumbai-Bengaluru में Job का मौका

Jabalpur में ₹472 Crore के Tank Overhaul प्रोजेक्ट की शुरुआत, Rajnath Singh ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र