इन खिलाड़ियों के नहीं बिकने पर अभिषेक मनु सिंघवी ने जताई हैरानी, बोले- मेरी टीम होती तो मूंगफली की तरह चुराता

By अनुराग गुप्ता | Feb 12, 2022

नयी दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल 2022 के लिए बेंगलुरू में नीलामी हो रही है। ऐसे में युवा खिलाड़ी ईशान किशन आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इनके अलावा श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल, दीपक चहर, पैट कमिंस, शाहरुख खान, राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ियों पर टीमों ने जमकर पैसा बहाया। लेकिन स्टीवन स्मिथ, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड जैसे खिलाड़ी पहले राउंड में नहीं बिके। 

इसे भी पढ़ें: IPL Auction 2022 । ईशान किशन पर हुई पैसों की बरसात, मुंबई ने 15.25 करोड रुपए में खरीदा

आपको बता दें कि स्टीवन स्मिथ और डेविड मिलर कप्तानी कर चुके हैं। जबकि मैथ्यू वेड को भी कप्तानी करने का अनुभव है, वो बीबीएल में होबार्ट हरिकेंस की कप्तानी करते हैं। हालांकि उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीबीएल 2022 को बीच में ही छोड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने 9 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से कुल 177 रन ही बनाए थे।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र