ज्ञानवापी मस्जिद में फिर से होगा सर्वे का काम, मंगलवार को अदालत तय करेगी नई तारीख

By अंकित सिंह | May 09, 2022

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर लगातार विवाद बढ़ता चला जा रहा है। अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे और वीडियोग्राफी का काम होना था। अदालत ने इसके लिए 2 दिन का समय भी दिया था। हालांकि वह प्रक्रिया एक ही दिन हो पाई थी। भारी विरोध की वजह से दूसरे दिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। ऐसे में अब कोर्ट की ओर से नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे इस मामले की फिर से सुनवाई होगी जिसके बाद कोर्ट नई तारीख का ऐलान कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद केस में बड़ा बवाल, मुस्लिम पक्ष में उठाएं कमिश्नर पर सवाल, हटाने की मांग की

गौरतलब है कि विश्व वैदिक सनातन संघ के पदाधिकारी जितेन्द्र सिंह विसेन के नेतृत्व में राखी सिंह तथा अन्य ने अगस्त 2021 में अदालत में एक वाद दायर कर शृंगार गौरी के नियमित दर्शन—पूजन और अन्य देवी—देवताओं के विग्रहों की सुरक्षा की मांग की थी। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गत 26 अप्रैल को अजय कुमार मिश्रा को ‘एडवोकेट कमिश्नर’ नियुक्त कर ज्ञानवापी परिसर का वीडियोग्राफी—सर्वेक्षण करके 10 मई को अपनी रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा