मलबे से 132 घंटे बाद जिंदा निकली महिला, बाहर आते ही बचाव कर्मियों से की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

बीजिंग।मध्य चीन में ढही एक इमारत के मलबे से छह दिन बाद एक महिला को जिंदा निकाला गया है। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हुनान प्रांत की राजधानी चांगशा में 29 अप्रैल को दोपहर में छह मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग अब भी लापता हैं। महिला को सही सलामत निकाले जाने के बाद अभी तक मलबे से जिंदा निकाले गए लोगों की संख्या 10 हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने एक खबर में बताया कि महिला को बुधवार देर रात निकाला गया।

इसे भी पढ़ें: इमरान बार-बार दोहरा रहे एक ही बात, अब डिबेट का वीडियो साझा कर बोले- US चाहता था एक कठपुतली प्रधानमंत्री

वह करीब 132 घंटे से मलबे में फंसी थी। महिला होश में थी और बचाव कर्मियों ने बात कर रही थी। बचाव अभियान में श्वान दस्ते और ड्रोन तथा ‘इलेक्ट्रॉनिक लाइफ डिटेक्टर’ सहित कई अन्य साजो सामान का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में इमारत के मालिक सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इमारत का डिजाइन बनाने तथा निर्माण करने वाले तीन लोगों के अलावा पांच उन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने इमारत के चौथे से छठे तल के बीच अतिथि गृह के लिए कथित तौर पर गलत सुरक्षा आकलन रिपोर्ट दी थी।

प्रमुख खबरें

Red Fort Metro Station के पास धीमी कार में विस्फोट, 15 की मौत और 20 घायल

Sonia Gandhi ने आत्मकथा में किया खुलासा, 2004 में क्यों छोड़ा था Prime Minister पद

Bollywood अभिनेता Ashutosh Rana का 59वां जन्मदिन, राजनीति छोड़ अभिनय में बनाई पहचान

Demonetisation से नक्सलवाद और आतंकवाद की कमर टूटी: BJP