सूर्यदेव कर चुके हैं मीन राशि में प्रवेश, इन 5 राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

By प्रिया मिश्रा | Mar 15, 2022

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। माना जाता है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति से जातक के जीवन, बल और ऊर्जा पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य शुभ भाव में हो तो व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। हर 30 दिन के बाद सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य का गोचर 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में हुआ है। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सूर्य का गोचर शुभ रहेगा - 

इसे भी पढ़ें: अगले महीने लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे है तो यह समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी समय शुभ रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उनका यह सपना पूरा हो सकता है। हालाँकि, इस दौरान किसी बड़े निवेश से बचें क्योंकि आपके खर्चे बढ़ेंगे। बेहतर होगा कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। 


वृषभ

सूर्य के गोचर से वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान आपके लिए आय के नए स्त्रोत बनेंगे, जिससे आप धन अर्जित करने में सफल होंगे। व्यापारी जातकों के लिए भी समय शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको कारोबार में मुनाफा होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।   


मिथुन

सूर्यदेव की कृपा से आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है जिससे आपको लाभ होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा जिसे सुनकर मन प्रसन्न होगा। 

इसे भी पढ़ें: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना है तो होली के दिन करें ये सरल उपाय, हो जाएंगे मालामाल

कर्क

सूर्य का गोचर कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा। इस दौरान आपको कम मेहनत से ही सफलता हासिल होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इस दौरान आपको पदोन्नति मिलने के योग हैं। आपको धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है।  


धनु

धनु राशि वालों को सूर्य के गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। खासतौर पर नौकरीपेशा और व्यवसायी जातकों को इस दौरान आर्थिक लाभ होगा। आप धार्मिक कर्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपके जीवन में सुख-शांति आएगी। विद्यार्थी जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

 

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका