सूर्यकुमार का मुश्किल पिच पर आते ही शॉट खेलना अविश्वसनीय: के एल राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

तिरुवनंतपुरम। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के शुरुआती मैच में कठिन परिस्थितियों में सहजता से बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा कि मुश्किल पिच पर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखना अविश्वसनीय था। बुधवार को नमी और उछालभरी पिच पर सूर्यकुमार ने 33 गेंद में नाबाद 50 रन बनाये जबकि राहुल ने 56 गेंद में 51 रन की नाबाद पारी खेली।

इसे भी पढ़ें: ईरान में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन और तेज, राष्ट्रपति रईसी हुए सख्त, कहा- किसी को कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा

राहुल ने मैच के बाद आधिकारिक प्रसारक से कहा, ‘‘ जाहिर है, इस पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था। हमने पहले भी इस तरह की मुश्किल पिचों पर बल्लेबाजी की है लेकिन मैच वहां रन नहीं बना सका था। ऐसे में यह काफी मुश्किल पारी थी।’’ उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ सूर्यकुमार को मैदान पर उतरते ही इस तरह के शॉट खेलते देखना अविश्वसनीय था। आप ने देखा होगा किस तरह से यहां गेंद स्विंग कर रही थी। पिच से गेंद को दोहरी गति मिल रही थी और कुछ गेंदें रूक कर आ रही थी। इस पर किसी के लिए भी बल्लेबाजी करना मुश्किल होता।’’ भारतीय उप-कप्तान ने कहा, ‘‘ सूर्यकुमार को पहली ही गेंद शरीर पर लग गयी। इसके बाद वह शॉट खेलना चाहता था, गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाना चाहता था। इससे मुझे क्रीज पर समय बिताने का मौका मिला।

इससे मुझे पारी के आखिर में बड़े शॉट खेलने में मदद की। ’’ राहुल ने इस मौके पर युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की भी तारीफ की जिन्होंने अपनी शुरुआती ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर मैच पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी। इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ उसके खेल में हर मैच के साथ सुधार हो रहा है। वह बड़े दिल (दबाव में संयम बनाये रखने वाला) का खिलाड़ी है। इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए मैंने उसे करीब से देखा है।’’ राहुल ने कहा, ‘‘ हम हमेशा चाहते थे कि टीम में बायें हाथ का तेज गेंदबाज हो और अर्शदीप की तरह का विकल्प होना शानदार है।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते