Asia Cup 2025: सूर्या ने पेश की खेल भावना की मिसाल, आउट होने के बाद UAE बल्लेबाज को बुलाया वापस

By Kusum | Sep 10, 2025

भारतीय टीम ने बुधवार को एशिया कप 2025 के दूसरे मुकाबले में यूएई की टीम को 9 विकेट से हरा दिया। यूएई की टीम पूरे ओर भी नहीं खेल सकी। यूएई की टीम ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन भारतीय गेंदबाजो के आगे ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। वहीं इस मैच के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेल भावना की मिशाल पेश की। जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। 

अंपायर ने जुनैद सिद्दीकी को आउट करार दिया था लेकिन भारतीय कप्तान सूर्या ने अपील वापस ले ली। क्योंकि उन्हें लगा कि यूएई के बल्लेबाज को तौलिया गिरने के कारण से ध्यान भंग हुआ था और इस कारण से वह क्रीज के बाहर रह गया। अंपायर ने सूर्या की बात मान और यूएई के बल्लेबाज को नॉट आउट दिया। सूर्यकुमार की इस खेल भावना की हर तरफ तारीफ हो रही है। हालांकि, दोबारा मिले मौका का फायदा जुनैद नहीं उठा पाए और अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। सूर्या ने ही उनका कैच लपका था। 

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन