17 मार्च को खुलेगा सूर्योदय स्‍मॉल फाइनेंस बैंक का IPO , प्रति शेयर 303-305 प्राइस रैंज हुआ तय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2021

नयी दिल्ली। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 मार्च को खुलेगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 303-305 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बैंक ने शुक्रवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। आईपीओ के तहत 81,50,000 नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1,09,43,070 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 582 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने 15 लाख लोगों को दिया सुरक्षित ड्राइविंग की ट्रेनिंग

ओएफएस के जरिये इंटरनेशनल फाइनेंशियल कॉरपोरेशन (आईएफसी), गाजा कैपिटल, एचडीएफसी होल्डिंग्स, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंसे कंपनी, डीडब्ल्यूएम (इंटरनेशनल) मॉरीशस लि. और अमेरिकॉर्प वेंचर्स शेयरों की पेशकश करेंगी। तीन दिन का आईपीओ 19 मार्च को बंद होगा। एंकर निवेशक 16 मार्च को बोली लगा सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन

Mekedatu Dam: केंद्र के अधिकारियों के स्थल निरीक्षण पर तमिलनाडु के CM विजय ने PM Modi को लिखा पत्र