मुंबई पुलिस की छवि खराब करने के लिए किया गया सुशांत मामले का राजनीतिकरण: शिवसेना का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2020

मुंबई। शिवसेना ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार की ‘‘छवि’’ खराब करने के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले का राजनीतिकरण किया गया। शिवसेना ने प्रश्न किया कि यदि पटना में दर्ज प्राथमिकी सही थी, तो क्या यदि इस मामले के वे अन्य ‘‘लोग’’ जो दूसरे राज्यों से हैं, पश्चिम बंगाल में प्राथमिकी दर्ज कराएं, तो क्या कोलकाता पुलिस को जांच का अधिकार मिल जाएगा? महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल शिवसेना ने कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच अंतिम चरण में थी। तब उसे रोका गया और बिहार सरकार की सिफारिश पर सीबीआई को सौंपा गया। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत मामले में पवार ने CBI पर कसा तंज, बोले- उम्मीद है दाभोलकर हत्या मामले की तरह नहीं की जाएगी जांच 

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को अपने फैसले में पटना में दर्ज प्राथमिकी को जांच के लिए सीबीआई को सौंपे जाने को विधिसम्मत करार दिया था। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि बिहार सरकार इस मामले को जांच के लिये सीबीआई को हस्तांतरित करने में सक्षम है। संपादकीय में कहा गया कि मुंबई पुलिस जांच कर रही थी कि ‘‘राजपूत ने आत्महत्या क्यों की।’’ इसमें कहा गया,‘‘ यह भ्रम है कि केवल सीबीआई अथवा बिहार पुलिस ही सच्चाई का पता लगा सकती है। किसी भी राज्य का कोई मामला सीबीआई अपने हाथ में ले, इसमें कोई नुकसान नहीं है,लेकिन यह राज्य के अधिकारों का हनन होगा।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा