सुशांत सिंह राजपूत को मिली बड़ी कामयबी, लगातार 12 फिल्मों में आएंगे नजर!

By रेनू तिवारी | Jan 08, 2019

सुशांत सिंह राजपूत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर तो खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन फिल्म में सारा और सुशांत की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। सुशांत सिंह राजपूत फिल्म धोनी से अपनी एक्टिंग का लोहा पहले ही मनवा चुके हैं। लेकिन फिल्म केदारनाथ के बाद उनके सितारें बुलंदियां छू रहे हैं। नया साल उनके लिए काफी लकी साबित होने वाला है क्योंकि उनसे जुड़ी हम आपको एक बड़ी खबर देने जा रहे है सुनने में आ रहा है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 12 अलग- अलग फिल्मों के लिए निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। और शायद सभी के साथ बात पक्की भी हो गई हैं क्योंकि अगर देखा जाए तो सुशांत काफी मझे हुए कलाकार है उसकी एक्टिंग से भी फिल्में चल जाती हैं और सुशांत सिंह राजपूत की फीस भी ज्यादा नहीं है कौन निर्माता ऐसे एक्टर के साथ काम नहीं करना चाहेगा।

केदारनाथ के बाद सुशांत की अगली फिल्म सोनचिड़िया का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया हैं।


यहां देखें फिल्म सोनचिड़िया का ट्रेलर

इसमें सुशांत का किरदार काफी प्रभावी नजर आ रहा है। वे किजी और मैनी और छीछोरे जैसी फिल्में साइन कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी