सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 13 दिन बाद आया परिवार का बयान, लिया ये बड़ा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

पटना। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने उनकी विरासत को सम्मान देने और सिनेमा, विज्ञान तथा खेल के प्रति सुशांत के जुनून का जश्न मनाने का फैसला किया है। सुशांत के परिवार ने शनिवार को एक बेहद भावनात्मक बयान जारी किया और उन्हें एक ‘‘ आजाद ख्याल’’ इंसान बताया। बयान में कहा गया,‘‘ वह आजाद ख्याल था, बातूनी और बेहद प्रतिभाशाली था। उसमें हर एक चीज़ को ले कर उत्सुकता थी। उसके सपने किसी सीमा में बंधे नहीं थे और उसने किसी शेरदिल की तरह अपने सपनों को साकार करने की कोशिश की। उसकी मुस्कान बहुत सहज थी। वह परिवार का गौरव और प्रेरणा था।’’

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह की मौत ने बॉलीवुड के ‘अपने’ और ‘बाहरी’ लोगों के अंतर को सामने ला दिया

परिवार ने सुशांत की याद में ‘‘संशात सिंह राजपूत फाउंडेशन’’ बनाने का निर्णय किया है जो सिनेमा, विज्ञान और खेल में दिलचस्पी रखने वाली युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगा। पटना के राजीव नगर स्थित उनके मकान को एक स्मारक में तब्दील किया जाएगा जहां उनकी हजारों किताबों, टेलिस्कोप तथा अन्य सामानों को लोगों को देखने के लिए रखा जाएगा। परिवार सुशांत की याद में उनके सोशल मीडिया अकाउंट को भी चलाएगा। ‘काई पो चे’, ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के लिये जाने जाने वाले सुशांत (34) 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप