सुशांत मामले में BMC ने बिहार पुलिस को लिखा पत्र, कहा- बातचीत के लिए डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच के लिए रविवार को यहां पहुंचे पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के लिए पृथक-वास के नियमों में छूट की बिहार पुलिस की मांग के जवाब में उन्हें डिजिटल तरीकों से बातचीत करने का सुझाव दिया है। बीएमसी ने मंगलवार को एक पत्र में बिहार पुलिस से कहा कि शहर में पूछताछ के लिए जूम, गूगल मीट, जियो मीट, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाए। इससे पहले बिहार पुलिस ने तीन अगस्त को पत्र लिखकर तिवारी के लिए पृथक-वास के नियमों में ढील की मांग की थी। राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रहे बिहार पुलिस के दल की अगुवाई करने रविवार को यहां पहुंचे तिवारी को बीएमसी ने 14 दिन के लिए पृथक-वास में भेज दिया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर