सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जानिए किस कारण हुई मौत

By रेनू तिवारी | Jun 25, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने बांद्रा वाले घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था। सुशांत की मौत के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है बॉलीवुड पर कब्जा जमाकर बैठे लोग आउटसाइडर को ठीक से ट्रीट नहीं करते हैं। उन्हें मौका नहीं देते। पूरा बॉलीवुड आपस में भाई-भतीजावाद करता रहता हैं। बाहरी टैलेंट को आगे बढ़ने से रोका जाता हैं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी ऐसा ही हो रहा था। सफल एक्टर होने के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री का रवैया उनके प्रति ठीक नहीं था। इसी के चलते सुशांत की मौत के बाद करण जौहर, एकता कपूर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली, आदित्य चौपड़ा सहित 8 बॉलीवुड के नामी लोगों के खिलाफ बिहार में केस भी दर्ज हुआ। 

इसे भी पढ़ें: मशहूर डांस कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ

लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत की हत्या को लेकर किए जा रहे दावों के बाद सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा सार्वजनिक तौर पर कर दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ है कि सुशांत की मौत का कारण आत्महत्या हैं। उनके शरीर पर किसी तरह के कोई भी चोट के निशान नहीं थे। इनके नाखून भी साफ मिले हैं। अब पुलिस उन कारणों का पता लगा रही है जो सुशांत की आत्महत्या करने के पिछे जिम्मेदार हैं। पुलिस अब तक सुशांक के 23 करीबियों से पूछताछ कर चुकी हैं। 

प्रमुख खबरें

Yuvraj Singh के नाम और तस्वीर का अब नहीं होगा मिसयूज, Delhi High Court ने Deepfake पर लगाई रोक

आग में घी न डालें: Kangana Ranaut ने Hrithik Roshan को दी नसीहत, Saba Azad का भी किया जिक्र

Donald Trump का दावा, ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए Israel भी नए समझौते को तैयार

Andhra Pradesh में Godavari नदी का जलस्तर घटा, बैराज पर पानी का भारी प्रवाह जारी