रिलीज हुआ सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक सॉन्ग, शानदार डांस मूव्स

By रेनू तिवारी | Jul 10, 2020

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिर फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रेक सॉन्ग रिलीज हो गया हैं। गाने को 10 जुलाई 12 बजे रिलीज किया गया। इस गाने में आप सुशांत सिंह राजपूत को डांस करता देख सकते हैं। 'दिल बेचारा फ्रेंड जोन का मारा' सॉन्ग म्यूजिक लीजेंडरी कंपोजर ए आर रहमान ने गाया हैं। गाने में आप  ए आर रहमान के स्लो मोशन गाने पर सुशांत के बेहतरी स्लो मोशन डांस मूव्स देखेंगे। 

इसे भी पढ़ें: पहले कहा- सुशांत की मौत से आहत हूं बोलने की हालत नहीं, फिर करने पहुंच गये पार्टी! वाह करण जौहर वाह

सॉन्ग में सुशांत एक कॉलेज में स्टेज पर अपनी दमदार प्रफोर्मेंस देख सकते हैं। डांस के दौरान सुशांत सिंह राजपूत का ये मुस्कुराता चेहरा आपकी निगाहों में बस जाएगा। सुशांत की मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया ये फिल्म का आखिरी गाना हैं। दिल बेचारा सॉन्ग के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं। गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। गाने की रिलीज से पहले फराह खान से सुशांत के साथ गाने के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। 

इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता जगदीप को मुंबई में किया गया सुपुर्दे-खाक, नम आंखों से परिवार ने दी आखिरी विदाई

आपको बता दे कि फिल्म दिल बेचारा का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखा गया। सुशांत की फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर ने मार्वल स्टूडियों की एवेंजर एंड गेम का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 के दिन उनके बांद्रा वाले घर पर मृत पाया गया। उनका शव घर के पंखे से लटका  मिला। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पुलिस ने जो थ्योरी पेश की है उसके हिसाब से सुशांत डिप्रेशन में थे। वो पिछले 6 महीने से डिप्रेशन की गोलिया खा रहे थे। पुलिस का कहना है कि सुशांत ने आत्महत्या की हैं।  

All the updates here:

प्रमुख खबरें

K Chandrashekhar Rao Birthday: Youth Congress से Telangana के किंग बनने तक, जानिए पूरा Political Career

Make In India | रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग! Rajnath Singh ने बेंगलुरु में मिसाइल एकीकरण सुविधा का किया उद्घाटन

Shatrughan Sinha पहुँचे Bombay High Court! अपनी आवाज, नाम और पर्सनैलिटी राइट्स के दुरुपयोग पर लगाई रोक की मांग

Telangana Local Body Elections | नगर निगमों और पालिकाओं में सत्तारूढ़ कांग्रेस का दबदबा, बीआरएस को लगा झटका