विपक्षी एकता पर सुशील मोदी बोले, सभी लोग मिल जाएंगे तो भी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे

By अंकित सिंह | Sep 09, 2022

2024 चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से तो यह साफ है कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार इस बार भी नरेंद्र मोदी होंगे। तो वही विपक्ष की ओर से कौन होगा। विपक्ष के कई नेता लगातार पीएम पद की दावेदारी के लिए खुद को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। नीतीश कुमार के पाला बदलने और राजद तथा कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद वह भी विपक्ष की ओर से पीएम पद की रेस में शामिल हो गए हैं। हाल में ही वह दिल्ली दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की थी। इन सबके बीच बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने साफ तौर पर कहा है कि विपक्ष के सभी लोग एक साथ भी मिल जाए तो भी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते।

अपने बयान में सुशील मोदी ने कहा कि हर कोई दावेदारी कर रहा है। राहुल जी अलग यात्रा निकाल रहे हैं, अरविंद केजरीवाल अलग यात्रा निकाल रहे हैं। नीतीश जी राजनीतिक पर्यटन पर निकले हैं। ये सभी लोग मिल जाएंगे तो भी नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। सुशील मोदी का यह बयान ममता बनर्जी की उस टिप्पणी पर आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 2024 में हम बंगाल से एक खेल की शुरूआत करेंगे। हेमंत (सोरेन), अखिलेश (यादव), नीतीश (कुमार), मैं और अन्य साथी एकजुट होंगे, फिर वे (भाजपा) सरकार कैसे बनाएंगे? भाजपा सरकार की कोई जरूरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार की जमानत याचिका हुई खारिज, सुशील मोदी ने की जल्द गिरफ्तार करने की मांग

विजय सिन्हा का बड़ा आरोप

इन सबके बीच बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है। विजय सिन्हा ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार में जल्द ही लालू यादव खुद की सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि लालू यादव बिहार में रिमोट से सरकार चला रहे हैं। अपने आरोप में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना दिखाकर लालू यादव जल्द ही नीतीश कुमार को बाहर करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश सरकार को लालू यादव रिमोट कंट्रोल से चला रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर