'तुम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू...', सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी

By अंकित सिंह | Sep 20, 2022

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह दावा भाजपा नेता की ओर से किया गया है। भाजपा नेता सुशील मोदी ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें हत्या करने की धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र उन्हें स्पीड पोस्ट के जरिए प्राप्त हुआ है। अपने ट्वीट में सुशील मोदी ने लिखा कि पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले से धमकी भरा पत्र मिला है जिसमें हत्या करने की धमकी दी गई है। उन्होंने लिखा कि चंपा सोम (सोमा) द्वारा स्पीड पोस्ट से प्राप्त धमकी भरे पत्र में अंग्रेजी में लिखा है कि ‘मैं आपको सूचना दे रहा हूँ कि मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूँ।

इसे भी पढ़ें: 'बिहार में अब बजट को लेकर घामासान', वित्त मंत्री ने केंद्र पर लगाया पैसे नहीं देने का आरोप, भाजपा का पलटवार

सुशील मोदी जबरदस्त तरीके से इन दिनों नीतीश कुमार पर हमलावर है। जबसे बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, सुशील मोदी लगातार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर निशाना साध रहे हैं। हाल में ही मोदी ने कहा था कि तेजस्वी यादव को 2018 में जमानत मिलने के बाद दो साल तक न्याय प्रक्रिया कोविड के कारण ठप रही। उनके वकील ने 11 बार ट्रायल कोर्ट से समय मांग कर मामले को लटकाने की कोशिश की। सीबीआई सोया नहीं थी, लेकिन अब राजद-जदयू की नींद खराब होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर