शिवसेना का उदाहरण देते हुए जदयू से सुशील मोदी ने कहा- जिसने हमें धोखा दिया, हमने उन्हीं को तोड़ा

By अंकित सिंह | Aug 10, 2022

बिहार में राजनीतिक बवाल जारी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि नीतीश कुमार से अलग होने के बाद भाजपा की राह क्या होगी? नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन से बाहर हो चुके हैं। नीतीश कुमार राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। वह आज आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगा रही है। नीतीश कुमार पर जनादेश से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रही है। भाजपा नेताओं का प्रदर्शन भी लगातार जारी है। इन सब के बीच कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे भाजपा सांसद सुशील मोदी का भी बयान आ गया है। सुशील मोदी ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार को राजद में वह सम्मान नहीं मिलेगा जो कि भाजपा में रहते हुए उन्हें मिला था। जदयू के पास सीटें कम थी बावजूद इसके हमने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। 

इसे भी पढ़ें: 'नीतीश सांप है...' लालू यादव के पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए गिरिराज ने कहा- वह आपके घर में घुस गया

सुशील मोदी ने साफ तौर पर कहा है कि यह सरासर सफ़ेद झूठ है कि भाजपा ने बिना नीतीशजी की सहमति के आरसीपी को मंत्री बनाया था। यह भी झूठ है की भाजपा JDU को तोड़ना चाहती थी। तोड़ने का बहाना खोज रहे थे। भाजपा 2024 में प्रचंड बहुमत से आएगी। भाजपा द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि नीतीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं।...'अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का' ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हम नीति और नियत के साथ चलते हैं, इनके मन में महत्वाकांक्षा सिर पर नाचने लगी। कुछ बहाना तो चाहिए...अगर हमें खत्म करना होता तो 43(JDU विधानसभा सीटें) और 74(भाजपा विधानसभा सीटें) की कोई तुलना थी क्या? 

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया