सुशील मोदी ने कहा- नीतीश के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2022

पटना, 6 सितंबर।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ‘‘स्थायी रूप से बंद’’ हैं। कुमार की पार्टी ने पिछले महीने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। कुमार के साथ अपनी निकटता के कारण भाजपा में अलग-थलग समझे जाने वाले सुशील ने एक बयान में दावा किया कि जनता दल (यूनाइटेड) नेता को फिर से अपना रुख बदलने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘‘नीतीश कुमार ने रंग बदलने में गिरगिट को भी शर्मसार कर दिया है।’’

लेकिन इस बार भाजपा उन्हें सहयोगी के रूप में स्वीकार नहीं करेगी, भले ही वे जमीन पर अपनी नाक रगड़ लें। दरवाजे स्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।’’ रोचक है कि कुमार सुशील मोदी की आलोचना को अक्सर हल्के फुल्के अंदाज में खारिज कर देते हैं। कुमार ने कहा, ‘‘जब सुशीलजी की उनकी पार्टी में उपेक्षा की जाती है तो मुझे काफी दर्द होता है। हो सकता है मुझ पर हमला करने से उन्हें कुछ इनाम मिल जाए।’’ जद(यू) नेता कुमार विपक्ष की एकजुटता और अगले लोकसभा चुनाव में केंद्र से भाजपा को हटाने के लिए काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद

Thane में फर्जी Trading App से महिला से 1.1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी