पंचतत्व में विलीन सुषमा स्वराज, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2019

लोधी रोड में सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्हुमान के साथ हुआ। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया को पूरी की उनके साथ सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल मौजूद थे। भाजपा मुख्यालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन हुए। जिसके बाद सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए लोधी रोड ले जाया गया। बता दें कि सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड के शवदाह गृह में किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सुषमा स्वराज के शव को कंधा दिया।

इससे पहले पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर उनके आवास से बीजेपी मुख्यालय लाया गया। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके आवास पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को हार्टअटैक के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव