सुषमा का पाक को सख्त संदेश, कहा- SAARC सम्मेलन में भाग नहीं लेगा भारत

By अंकित सिंह | Nov 28, 2018

विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने पाकिस्तान को एक बार फिर फटकारते हुए कहा कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं जा सकती है। सुषमा ने कहा कि भारत कई वर्षों से करतारपुर गलियारे के लिए पूछ रहा था, जिस पर पाकिस्तान ने अभी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो जाएगी क्योंकि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं जा सकती है।

यह भी पढें: राजनाथ सिंह की हुंकार, कहा- किसी में भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं

बता दे कि सार्क में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देने वाले थे। इससे पहले सुषमा को पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे की आधारशिला कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था पर सुषमा ने असमर्थता जताते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल एवं एच एस पुरी को पाक भेजने का फैसला किया था। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का UP सरकार को आदेश, Meerut में सील हों 16000 से अधिक अवैध निर्माण

INDIA ब्लॉक का बड़ा दांव! 30 सितंबर को दिल्ली में महाबैठक, चुनाव आयोग के खिलाफ बन रही बड़ी रणनीति

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks