सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2019

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की और दोनों देशों के सामरिक संबंधों सहित आपसी रिश्तों के विविध आयामों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। 

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कारोबार एवं निवेश से लेकर रक्षा, सुरक्षा तथा क्षेत्रीय सहयोग सहित अपने सामरिक संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा की। मंगलवार को सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज के आगमन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकाल से अलग हटते हुए स्वयं उनकी आगवानी की। सऊदी अरब के शहजादे भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आए हैं।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान भारत पहुंचे

मोहम्मद बिन सलमान का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया जहां उन्होंने सलामी गारद का निरीक्षण किया । इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी मौजूद थे। इस अवसर पर सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि वह भारत आकर बहुत प्रसन्न हैं । भारत और सऊदी अरब का रिश्ता काफी पुराना है।

प्रमुख खबरें

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग