Sushmita Sen ने पूरी की Arya 3 की शूटिंग, पूरी टीम के साथ आखिरी दिन मनाया जश्न, वीडियो देखें

By रेनू तिवारी | Jun 05, 2023

मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर ड्रामा टेलीविज़न सीरीज़ आर्या के एक और सीज़न के साथ वापस आ गई हैं। आर्या के पिछले दो सीजन सुपरहिट रहे हैं और अब दर्शक दूसरे सीजन के लिए तैयार हैं। सीरीज का निर्माण और निर्देशन राम माधवानी ने किया है।

इसे भी पढ़ें: खराब फिल्मों को बचाने के लिए Nora Fatehi से कांटेक्ट करते हैं प्रोडूसर, अभिनेत्री ने किए चौकाने वाले खुलासे

मार्च की शुरुआत में उन्होंने दिल का दौरा पड़ने और शहर के एक अस्पताल में ‘एंजियोप्लास्टी’ कराने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इस सीरीज का निर्माण ‘राम माधवानी फिलम्स’ और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ के बैनर तले किया गया है। ओवर द टॉप मंच (ओटीपी) ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर इसका प्रसारण किया जाएगा। ‘आर्या’ डच की एक सीरीज ‘पेनोजा’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है।

इसे भी पढ़ें: Adipurush की भव्य रिलीज की तैयारी! तिरुपति में एक प्री-रिलीज़ इवेंट आयोजित, फिल्म जमकर हो रही ट्रेंड

आपको बता दे कि डिज़नी+हॉटस्टार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने 30 जनवरी, 2023 को आर्या के सीज़न 3 के बारे में एक रोमांचक अपडेट दिया था। यह कैप्शन के साथ 15-सेकंड की एक वीडियो क्लिप जारी करता है, “वह वापस आ गई है। वीडियो में सुष्मिता सेन को सिगार पीते हुए और अपनी बंदूक लोड करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो इस बात का इशारा है कि यह सीजन भी बेहद रोमांचक होने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

प्रमुख खबरें

Mumbai Police ने MP से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को दबोचा, APK फाइलों से की 15.75 करोड़ की ठगी

Gujarat Rent Bill कभी लागू नहीं होगा, वकीलों की हड़ताल पर High Court में बोले महाधिवक्ता

London से Chicago जा रही British Airways की फ्लाइट में आपात स्थिति, Heathrow पर सुरक्षित उतरा

SIR मतदाता सूची से बाहर हुए लोग मुश्किल में, Bombay High Court ने Election Commission को घेरा