ग्रेटर नोएडा में कोविड-19 के संदिग्ध रोगी ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2020

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज में निगरानी में रखे गए कोविड-19 के संदिग्ध रोगी ने रविवार को सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उसकी आयु 32 वर्ष थी। जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई ने कहा कि उसकी जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने एक बयान में कहा, उस व्यक्ति को ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज में पृथक केन्द्र में रखा गया था जहां रविवार को उसने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मजिस्ट्रेट ने कहा कि उन्होंने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा, मामले की जांच अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट करेंगे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक 64 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 13 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश