12 सांसदों का निलंबन, बैठक में नहीं जाएगा विपक्ष; बढ़ा तनाव

By निधि अविनाश | Dec 20, 2021

संसद का शीतकालीन सत्र जारी है वहीं राज्यसभा में 12 सांसदों के निलंबन के मामले पर सरकार और विपक्ष नेता के बीच वाद-विवाद काफी बढ़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेना है या नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक की है। इस बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना नेता संजय राउत एवं अन्य दलों के नेता शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: दावा: केरल के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा- MFI से कर्ज लेकर जाल में फंस रही हैं महिलाएं

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, निलंबित सांसदों का मुद्दा है इसलिए हम निलंबित पा​र्टियों के नेताओं के साथ बात करके हल निकालना चाहते थे। आप संविधान दिवस का बायकॉट करते हैं, लोग आपको बायकॉट ही कर रहे हैं अब तो समझ लो। बायकॉट करने की ये क्या नई परंपरा है। बैठक को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि, हम सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होंगे। हम राज्यसभा में 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने और गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग करेंगे। हम संसद के दोनों सदनों को चलने नहीं देंगे। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: वायु प्रदूषण और PM 2.5 से बढ़ रहा Dementia का खतरा, दिमाग की कार्यक्षमता पर बुरा असर

PM Modi लखनऊ में 52 मेधावी ITI प्रशिक्षार्थियों को शनिवार को करेंगे सम्मानित

तनाव खत्म दोस्ती शुरू, Nepal PM Balen Shah आ रहे हैं India, Modi से होगी मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर बनेगी बात

फिलिस्तीनी लड़के ने दोस्ती पर पूछा सवाल, राहुल के जवाब पर बजी तालियां