Seema Ghulam Haider की हरकतों से बढ़ रहा है शक, Owaisi का सवाल- UP में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बावजूद सीमा ने कैसे बदला धर्म?

By नीरज कुमार दुबे | Jul 13, 2023

पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भागकर अपने प्रेमी के पास भारत आई सीमा गुलाम हैदर को इन दिनों खूब उपहार मिल रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के जिस घर में वह अपने प्रेमी सचिन के साथ रह रही है वहां उसे आशीर्वाद देने और उपहार देने तथा उससे मुलाकात करने और उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। सुबह से शाम तक सज धज कर सीमा लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही है। वह रातोंरात किसी सेलेब्रेटी जैसा दर्जा हासिल कर चुकी है। लेकिन धीरे-धीरे उसकी कहानी में नया टि्व्स्ट भी आने लगा है।

दरअसल, सीमा और सचिन का कहना है कि उन दोनों की मुलाकात 2020 में पबजी पर गेम खेलते हुए हुई थी और बाद में वॉट्सएप वीडियो कॉल पर उन दोनों की बातें होने लगी थीं। लेकिन पबजी पर भारत में 2020 में ही प्रतिबंध लग गया था। हालांकि वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल कर इस प्रतिबंधित ऑनलाइन गेम को अब भी खेला जाता है। इसके अलावा इस बात पर भी शक जा रहा है कि क्यों सीमा ने अपनी सारी चैट हिस्ट्री डिलीट की। हम आपको बता दें कि गिरफ्तारी के समय पुलिस ने सीमा हैदर के पास से चार फोन बरामद किये थे और चारों में से किसी की भी चैट हिस्ट्री उपलब्ध नहीं थी। एक फोन तो टूटा हुआ भी मिला था। इसके अलावा लोगों का शक इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि एक ओर सीमा बताती है कि वह बस पांचवीं कक्षा तक पढ़ी है लेकिन उसके पास हर सवाल का जवाब होता है। इसके अलावा चंद दिनों में वह जिस तरह हिंदू रीति रिवाजों और भारतीय परिवेश में ढल चुकी है वह भी आश्चर्य पैदा कर रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे उसे पहले से ही सभी चीजों की जानकारी थी या उसने इसके पूर्वाभ्यास किया था। ऐसे में उसके पाकिस्तानी जासूस होने पर शक बढ़ता जा रहा है। हम आपको बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां सीमा से पूछताछ कर चुकी हैं फिर भी अभी कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan से मिल रही धमकी से बेपरवाह Seema Ghulam Haider अब सलमान और सनी देओल के साथ फिल्में करना चाहती है

सीमा को अभी भारत आये कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन वह शुद्ध हिंदी बोलती है। उसकी बोली में कहीं उर्दू का इस्तेमाल नहीं होता। ऐसे में सवाल उठता है कि भले उसने देश छोड़ दिया हो लेकिन बोली और लहजा इतनी जल्दी कोई कैसे छोड़ सकता है? वहीं जिस तरह आसानी से सीमा नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर गयी उस पर भी सुरक्षा एजेंसियां अचरज में हैं। वैसे जिस इलाके में सीमा और सचिन रहते हैं उस इलाके में लोगों को पाकिस्तानी महिला के रहने पर कोई आपत्ति नहीं है। एक ओर जहां सीमा का पति गुलाम हैदर वीडियो जारी कर भारत सरकार से मांग कर रहा है कि उसकी पत्नी को वापस भेजा जाये वहीं ग्रेटर नोएडा के रबुपूरा के लोगों का कहना है कि सीमा और उसके बच्चों की इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए। यदि वह वापस नहीं जाना चाहते तो उन्हें यहां रहने देना चाहिए।

पाकिस्तान से आई धमकी

इस बीच, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीमा हैदर को लगातार पाकिस्तान से धमकी मिल रही हैं। पाकिस्तान से आई एक नई धमकी में कहा गया है कि यदि भारत ने सीमा हैदर और उसके चारों बच्चों को जल्द ही पाकिस्तान वापस नहीं भेजा तो पाकिस्तान में मंदिरों और हिंदुओं को निशाना बनाया जायेगा। इससे पहले भी एक मीडियाकर्मी को पाकिस्तान से भेजे गये वॉइस संदेश में सीमा को धमकी दी गयी थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सीमा को पाकिस्तान से जो ताजा धमकी मिली है उसमें कहा गया है कि सीमा का इस तरह से जाना पूरी तरह इस्लाम के खिलाफ है। धमकी में कहा गया है कि यदि सीमा और उसके बच्चे पाकिस्तान वापस नहीं आये तो सिंध के कच्छ में घोटकी हिंदू मंदिर पर हमला होगा और हिंदुओं को निशाना बनाया जायेगा। इस धमकी के बारे में सीमा ने पाकिस्तानी जनता से अपील की है कि वह हिंदुओं की सुरक्षा करें। सीमा ने स्पष्ट किया है कि वह सचिन को छोड़कर किसी हालत में पाकिस्तान नहीं जायेगी। उसका कहना है कि उसके भारत आने के बाद पाकिस्तान में धर्म को मुद्दा बनाया जा रहा है। सीमा ने कहा है कि उसके प्यार को हिंदू मुस्लिम लड़ाई का रंग नहीं देना चाहिए।

दूसरी ओर, एआईएमआईएम पार्टी के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असद्दुदीन ओवैसी ने कहा है कि सीमा अपना धर्म कैसे बदल सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू है ऐसे में सीमा ने धर्म कैसे बदल लिया। उन्होंने पूछा कि क्या यह लव जिहाद नहीं है?

प्रमुख खबरें

Georgia के Forsyth County में Shuchita Patel लड़ रहीं चुनाव, 16 साल से काबिज प्रतिद्वंद्वी को चुनौती

Delhi Pollution Update | दीवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई बहुत खराब, कई इलाकों में AQI 300 के पार... GRAP-1 की पाबंदियां लागू

Florida में Learjet 60 विमान क्रैश, सभी 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

‘मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो’: लाल हिट जनता पार्टी का राजघाट से रामलीला मैदान तक समर्थन मार्च, विपक्षी प्रदर्शन के बीच दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश