ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और दिव्येंदु शर्मा ने कोरोना वायरस का टीका लगवाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

मुंबई। बॉलीवुड सेलिब्रिटी सुजैन खान, अभिनेता दिव्येंदु शर्मा और अभिनेत्री श्रुति सेठ ने मंगलवार को कोविड-19 का टीका लगवाया। खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ले रही हैं। खान के अलावा उनकी टीम के सदस्यों ने भी टीके की खुराक ली।

इसे भी पढ़ें: साजिद नाडियाडवाला ने आयोजित किया कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान

वहीं, वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के सितारे दिव्येंदु शर्मा ने इंस्टाग्राम पर टीका लगवाने की सूचना साझा की और लोगों से जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील की। अभिनेत्री श्रुति सेठ ने कोविड-19 टीका का लगवाने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की और कहा कि टीका लगने के बाद उन्हें बांह में दर्द महसूस हो रहा है।

प्रमुख खबरें

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती

NIA पूछताछ के बाद Sabina Yasmin का आरोप, राजनीतिक बदले की भावना से बनाया जा रहा निशाना

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने