... तो प्रियंका टिबरेवाल के लिए नेता विपक्ष की सीट छोड़ देंगे शुभेंदु अधिकारी

By अंकित सिंह | Sep 28, 2021

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीति गर्म है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने है। नंदीग्राम के बाद अब भवानीपुर भी हॉट सीट भी बन गया है। इस विधानसभा क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन यहां का राजनीतिक तापमान काफी गर्मा गया। इससे पहले ममता बनर्जी को चुनाव में नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी ने हराया था। शुभेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के हराने का इनाम मिला और उन्हें भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इन सब के बीच शुभेंदु अधिकारी ने नेता विपक्ष का पद छोड़ने के लिए कहा है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । IAS अफसर के सामने धर्म परिवर्तन का पाठ, गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों ने सोमवार को धक्का दिया और उनसे दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद उनके सुरक्षा अधिकारी को पिस्तौल निकालनी पड़ी। इसको लेकर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मांग की कि चुनाव आयोग घटना के दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा, ‘‘यहां स्थिति नाजुक है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता अंतिम सांस तक लड़ेंगे और छोड़ेंगे नहीं।’’ तृणमूल के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा ने कहा कि हर किसी को घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने का अधिकार है लेकिन हथियार से लोगों को धमकाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह गोधरा या भाटपारा नहीं है, यह भवानीपुर है। भाजपा को उसके कार्यों के लिए 30 सितंबर को करारा जवाब मिलेगा।’’

 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच